1. जैन धर्म का उदय का कारण क्या था ? - ब्राह्मणों के बढ़ते जटिल कर्मकाण्डों की प्रक्रिया के खिलाफ 2. जैन धर्म का उदय कब हुआ ? - 6ठी शताब्दी ई०पू० 3. जैन धर्म का संस्थापक कौन थे ? - ऋषभदेव 4. जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर एवं प्रवर्तक कौन थे ? - ऋषभदेव 5. जैन धर्म में कितने तीर्थकर हुए ? - 24 6. जैन धर्म के 23वें तीर्थकर कौन थे ? - पाशर्वनाथ 7. पाशर्वनाथ किस राजा के पुत्र थे ? - अश्वसेन 8. पाशर्वनाथ ने भिक्षुओं को किस रंग का वस्त्र पहनने को कहा ? - सफ़ेद 9. पाशर्वनाथ का प्रतिक चिन्ह क्या था ? - सर्फ़ 10. जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थकर कौन थे ? - महावीर स्वामी 11. महावीर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ? - 540 ई०पू० वैशाली के कुण्डग्राम में 12. महावीर के पिता का क्या नाम था ? - सिद्धार्थ 13. महावीर के माता का नाम क्या था ? - त्रिशाला 14. महावीर के बचपन का नाम क्या था ? - वर्द्धमान 15. महावीर के पत्नी का नाम था ? - यशोदा 16. अनोज्जा प्रियदर्शनी किसके पुत्री का नाम है ? - महावीर 17. महावीर के दामाद का नाम क्या था ? - जमाली 18. महावीर के बड़े भाई का नाम क्या था ? - नंदिवर्धन 19. महावीर को कितने वर्ष की अवस्था में ज्ञान की प्राप्ति हुई ? - 42 वर्ष 20. महावीर को किस नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई ? - ऋजुपालिका 21. महावीर को जिस वृक्ष के निचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी उस वृक्ष का नाम क्या है ? - साल 22. महावीर की 72 वर्ष की अवस्था में कब देहांत हुआ ? - 468 ई०पू० 23. महावीर का देहांत कहाँ हुआ था ? - राजगृह (नालन्दा जिला) 24. महावीर ने अपना उपदेश किस भाषा में दिया ? - प्राकृत (अर्द्धमागधी) 25. महावीर के पहले अनुयायी कौन बने थे ? - जामिल 26. महावीर ने अपने शिष्यों को कितने गणधरों में बंटा था ? - 11 27. मोक्ष प्राप्ति के बाद महावीर ने किसको जैन संघ का प्रमुख बनाया था ? - सुधर्मन 28. महावीर की मृत्यु के बाद कौन जैन धर्म का प्रथम थेरा या मुख्य उपदेशक हुआ ? - सुधर्मन 29. जैन धर्म ............को भी मानता था ? - पुनर्जन्म 30. जैन धर्म किसको प्रधान मानता था ? - कर्म 31. जैन धर्म के आध्यात्मिक विचार किससे प्रेरित है ? - सांख्य दर्शन 32. जैन धर्म को मानने वाले राजा कौन-कौन थे ? - चन्द्रगुप्त मौर्य, कलिंग नरेश खारवेल, चंदेल शासक, वंद राजा एवं राजा अमोघवर्ष 33. जैन धर्म में किस पर सर्वाधिक जोर दिया गया है ? - अहिंसा 34. महावीर के मृत्यु के बाद जैन धर्म कितने भागो में विभक्त हो गया ? - दो (1. श्वेताम्बर 2. दिगंबर) 35. श्वेताम्बर का अर्थ क्या थे ? - जो श्वेत वस्त्र धारण करते थे 36. दिगंबर का अर्थ क्या थे ? - जो पूर्णतः नग्न थे 37. दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार किसने किया था ? - भद्रबाहु 38. चन्द्रगुप्त मौर्य किससे प्रेरणा लेकर जैन धर्म को अपनाया ? - भद्रबाहु 39. जैनियों का प्रसिद्ध मदिर का नाम क्या है ? - दिलवाड़ा मंदिर 40. दिलवाड़ा मंदिर कहाँ स्थित है ? - माउन्ट आबू 41. प्रसिद्ध जैन-तीर्थस्थल का नाम क्या है और किस राज्य में स्थित है ? - श्रवणवेलगोला, कर्नाटक 42. खजुराहो में जैन मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था ? - चंदेल शासकों ने 43. जैन मंदिर हाथी सिंह किस राज्य में स्थित है ? - गुजरात 44. प्रसिद्ध जैनी ‘जल-मंदिर’ बिहार राज्य के किस शहर में स्थित है ? - पावापुरी 45. मथुरा कला का संबंध किस धर्म से है ? - जैनधर्म 46. जैन धर्म सर्वाधिक किस वर्गों के बीच फैला था ? - व्यापारी वर्ग 47. महावीर के अनुयायी को किस रूप में जाना जाता है ? - निर्ग्रन्थ 48. महावीर के मुख्य शिष्य को क्या कहा जाता था ? - गणधर 49. महावीर के धार्मिक उपदेश का संकलन किस पुस्तक में है ? - पूर्व 50. जैन साहित्य को क्या कहा जाता है ? - आगम |