1. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम? –- सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा 2. यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है? –- आगरा-नोएडा 3. उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है? –- 1 नवम्बर 4. राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है? –- मन्त्रिमण्डल 5. नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है? –- कत्थक शैली 6. उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया? –- वर्ष 1989 में 7. उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है? –- 4 8. उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया? –- वर्ष 1955-56 में 9. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? –- कौशाम्बी 10. उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है? –- नरौरा 11. उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है? –- रबी 12. चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? –- सीमेण्ट उद्योग 13. उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है? –- रायबरेली 14. उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया? –- 1999 ई. में 15. उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है? –- 4 16. उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया? –- 1971 ई. में 17. उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है? –- विधानपरिषद् 18. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? –- सुचेता कृपलानी 19. उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया? –- चित्रकूट में 20. भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना? –- 2001 में 21. चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है? –- मुजफ्फरनगर में 22. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है? –- गन्ना 23. राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है? –- आगरा 24. मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी? –- शूरसेन महाजनपद की 25. चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे? –- इलाहाबाद में |